‘Ghaziabad News:हुनर हाट–दीपावली उत्सव’ में विशेष बच्चों के हुनर का प्रदर्शन।

 

गाजियाबाद

नींव शक्ति संस्थान द्वारा ‘हुनर हाट– दीपावली उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करन था।

कार्यक्रम की थीम “विशेष बच्चों के हुनर का खूबसूरत संसार। 

इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक दीपावली उपहारों, सजावटी वस्तुओं और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

इन उत्पादों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

संस्थान का उद्देश्य विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

इस मौके पर कैरियर ग्रुप के निदेशक प्रभु माहेश्वरी एवं सचिन माहेश्वरी, गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, CGST के असिस्टेंट कमिश्नर विनीत गोयल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव निधि कुमार झा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थित रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।