नोएडा को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देश में मिली 8वीं रैंक।

नोएडा नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए अच्छी खबर है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में देशभर में *8वीं रैंक* प्राप्त की है।

पिछले वर्ष इसी श्रेणी में नोएडा 9वें स्थान पर था। इस वर्ष एक स्थान का सुधार कर 8वां स्थान हासिल किया गया है। प्राधिकरण ने बताया कि यह उपलब्धि नोएडा प्राधिकरण और समस्त नोएडावासियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में वायु गुणवत्ता सुधार, सड़क धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकास और जनभागीदारी जैसे प्रमुख मानकों पर शहरों को परखा जाता है।

नोएडा द्वारा इस दिशा मे किए गए कार्य।

– निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण

– मैकेनिकल रोड स्वीपिंग से मुख्य मार्गों की सफाई

– जल छिड़काव और प्रदूषण निगरानी प्रणालियों को सुदृढ़ करना

– हरित पट्टियों का विस्तार और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा

– जनजागरूकता अभियान और नागरिक सहभागिता

प्राधिकरण ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधार के लिए अत्यधिक धूल वाले क्षेत्रों में Anti-Smog Gun और वाटर स्प्रिंकलर टैंकर से जल छिड़काव कराया जाता है। CAQM के सभी मानकों का अनुपालन किया जा रहा है।

नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि भविष्य में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रयासों को और प्रभावी बनाया जाएगा और अगले वर्ष स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में प्रथम रैंक लाने के लिए सभी मानकों पर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।