नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल स्नेचर गैंग का पर्दाफाश,2 अभियुक्त गिरफ्तार, 31 फोन बरामद

नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा इस मामले मे 2 अभियुक्तों पुष्पेन्द्र और ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से स्नेचिंग/चोरी के 31 मोबाइल फोन,अवैध चाक, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,चोरी किया हुआ सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बाइक से राह चलते लोगों से फोन छीन लेते थे। फोन का पासवर्ड तोड़कर Paytm/PhonePe के जरिए बैंक खाते से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे।जब काफी फोन इकट्ठा हो जाते थे तो वे उन्हें कम दाम पर राहगीरों को मजबूरी बताकर बेच देते थे। बरामद चाकू का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए करते थे।

ताजा मामले में पीड़ित का सैमसंग फोन छीनकर उसके लिंक बैंक खाते से *93,500 रुपये* निकाल लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70,000 रुपये को फ्रिज/होल्ड करा दिया।

अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व मे भी IT Act और अन्य मामलों मे एफआईआर दर्ज है।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।