अनोखे अंदाज़ में मनाया नया साल जरूरतमंदों को खिलाया खाना और बाँटे गर्म कपड़े

नोएडा
नए साल के आगमन को लेकर जहां अधिकतर युवा पब, रेस्टोरेंट और होटल्स में पार्टी करते हैं और इसमें ही अपना बड़ापन समझते है। पर समाज में कुछ ऐसे भी युवा है, जो पार्टी करने की बजाय जरूरतमंद लोगों की मदद पहुंचाने में भरोसा रखते हैं। ऐसे ही युवाओं का एक संगठन है जो बीते कुछ नोएडा में काम कर रहा है। यह संगठन है यूनिटी स्ट्रेंथ ऑफ इंडिया। इस संगठन से जुड़े सैकड़ों युवा ने 31 दिसम्बर की रात को नोएडा में खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने वाले बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और भोजन बंटा।

संगठन के अध्यक्ष शाहरुख खान का कहना है कि हमारे आसपास ऐसे लोगों की तादात काफी अधिक है जो बेसहारा हैं। जिन लोगों को मदद की जरूरत है। हम जैसे युवा यदि इनकी मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा। इन लोगों की मदद करना हम युवायों का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा है उनका मकसद समाज मे भाईचार स्थापित करना है। देश की प्रगति तभी होगी जब युवा एकजुट होगा। एकता ही वह रास्ता है, जिसकी मदद से हम जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकते हैं।
इस दैरान नोएडा के सेक्टर 44, 45, 63, 9 और 10 में जरूरतमंद लोगों को वेज बिरयानी और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े बांटे। शाहरुख खान ने बताया कि हाजी शेर दीन, पंकज, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद शाजिद, रोहित, निखिल और श्यान हाशमी समेत अन्य युवाओं ने उनकी मदद की।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।