दादरी मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत गौतमबुधनगर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के साथ-साथ अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किए जा रहे हैं।
आज थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत मिहिर भोज इंटर कॉलेज में NCC कैडेट्स के साथ यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण एवं एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक, स्थानीय पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से आयोजित किया गया।