Ghaziabad:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह।

 

गाजियाबाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को हापुड़ रोड स्थित धर्मशाला लाला मीनामल, गाजियाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 52 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

हिन्दू रीति-रिवाज से 42 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 10 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, सामान्य वर्ग के 7 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 10 जोड़े शामिल हुए। 

इनमें 42 हिन्दू जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार फेरे एवं जयमाल के साथ सम्पन्न कराया गया, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े को 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। इसमें वर-वधू के कपड़े, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी सहित अन्य सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त, योजना के प्रावधानों के अनुसार कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान किया जाता है। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, गाजियाबाद विधानसभा के विधायक संजीव शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ उपस्थित रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।