गाजियाबाद के विजय नगर में नवरात्री के मौके पर कुट्टू का आटा खाने से करीब 16 लोगों की तबियत बिगड गई है।
जानकारी के अनुसार कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, कचौड़ी और पकौड़ी खाने से तीन अलग-अलगपरिवारों के 16 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। बीमार पड़ने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
तबियत बिगड़ने पर सभी को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहाँ डॉक्टरों द्वारा फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की गई।
फिलहाल उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि,तीनों परिवारों ने एक ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था।
सूचना मिलने पर जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दुकान से आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे दिए गए हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।