ग्रेटर नोएडा शराब तस्करी, ट्रक भरकर हरियाणा मार्का शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रक बरामद किया गया है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त लाखाराम को 237 पेटी अवैध हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।

 

इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार अभियुक्त हरियाणा राज्य से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर अधिक दामों पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस, आरटीओ एवं आबकारी विभाग की जांच से बचने के लिए वह फर्जी बिल्टी एवं स्पेयर पार्ट्स के बिल तैयार कर प्रयोग करता था।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।