गाजियाबाद विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया से बचाव, रोकथाम इत्यादि के संबंध में विभिन्न स्तर पर जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए । जनपद मुख्यालय पर 2 विद्यालयों में जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबन्धन के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी क्या करें, क्या न करें हेतु जागरूक किया गया। वर्ष 2026 में विश्व मलेरिया दिवस की थीम “DRIVING TO END MALARIA NOW WE CAN NOW WE MUST” रखी गयी है। मुख्य रूप से जिन विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए उनमें ब्लूम पब्लिक स्कूल विजय नगर गाजियाबाद एवं जैन मति इण्टर कॉलेज कविनगर गाजियाबाद है। दोनों विद्यालयों में लगभग 2000 लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धन समिति, प्रधानाचार्या एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जी०के० मिश्रा जिला मलेरिया अधिकारी, डा० शिवी अग्रवाल जनपद एपिडिमियोलोजिस्ट, नरेन्द्र कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी, रजत शुक्ला एवं ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी मलेरिया निरीक्षक के साथ-साथ डा० रितु वर्मा चिकित्साधिकारी, काजल छिब्बर, संचालिका साथी फाउडेंशन इत्यादि के साथ-साथ लगभग 20 अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं मलेरिया कर्मी उपस्थित रहे ।