नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास रात में चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति रुकने के बजाय भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बहलोलपुर अण्डरपास से आगे मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में 2 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों की पहचान
विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और राजेश उर्फ ढेडा पुत्र के रुप में हुयी है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार जिन्दा कारतूस तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मुकदमा दर्ज़ है,l बरामद हुयी है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के 2 अन्य साथी शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों अभियुक्तों के कब्ज़े से जिनके कब्जे से अवैध चाकू व एक अपाचे मोटरसाइकिल सम्बन्धित मु0अ0सं0 526/2025 थाना सेक्टर-49, नोएडा बरामद हुयी है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार पुलिस टीम द्वारा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। ये लोग आम लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते है और उनको सुनसान रास्तों पर छोड़कर फरार हो जाते है। अभियुक्तों के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।