जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

जेवर/गौतमबुद्धनगर गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल की दिशा में जेवर में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक गौशाला का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि, गौसेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और जिम्मेदारी है। गौशाला का निर्माण गोवंश के लिए बेहतर आश्रय एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जेवर में विकास के साथ सेवा और संवेदना का संकल्प भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विधायक ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ जनकल्याण और गौसेवा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी भावना के अनुरूप जेवर विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भूमि पूजन के उपरांत विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया और कहा कि,गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। गौशाला परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए।

इस मौके पर नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष नारायण महेश्वरी, अधिशासी अधिकारी विराज कुमार त्रिपाठी, मोनू गर्ग, महेंद्र प्रसाद शर्मा, हरिदत्त शर्मा, नीरज गोयल, अरविंद चौधरी, पिंटू कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।

5 दिनों तक चली 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष,महिला) प्रतियोगिता-2026 का हुआ समापन।