ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उनके पास से 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (सफेद पाउडर) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है बरामद किया गया है।
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 15 सितंबर को तिलपता चौकी क्षेत्र से 2 विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 300-300 ग्राम के 02 पैकेट कुल वजन 600 ग्राम MDMA (Methamphetamine), इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पासपोर्ट, प्लास्टिक पॉलिथीन पैकेट और 1,19,000 रुपये नकद बरामद किए गए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे पीटर और मईकल शामिल है। अभियुक्तों के खिलाफ़ थाना सूरजपुर पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।