टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा नोएडा के सेक्टर 32 से व्यक्तियों के साथ धोखाधडी कर टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर ठगी करने वाली कम्पनी का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में इमरान खान, अभय कुमार और शैलेन्द्र सिंह शामिल है।

एडीसीपी नोएडा के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया बताया कि, हम तीनों रेंजर्स क्लब कम्पनी में डायरेक्टर हैं, टूर पैकेज का प्रलोभन देकर ग्राहको से धोखाधडी कर पैसा ले लेते थे।पैसे मिलने के बाद ग्राहकों को पैकेज में बतायी गई सुविधा उपलब्ध नहीं कराते थे।

इस तरह धोखाधडी कर हमने करोडों रुपए कमाए है।

हम लोगों ने धोखाधडी करने के उद्देश्य से मिनिस्ट्ररी ऑफ टूरिजम गर्वमेंन्ट ऑफ इण्डिया के कूटरचित दस्तावेज तैयार किये हुए थे जिनको हम लोग धोखाधडी करने के समय ग्राहकों को दिखाकर प्रभावित करते थे और अपना टूर पैकेज लेने के लिये लुभाते थे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।