भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

ग्रेटर नोएडा भूजल दोहन के खिलाफ करप्‍शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए है। संगठन के अनुसार बिल्‍डर साईटस पर रोज़ाना लाखों लीटर पानी नालियों में बहाया जा रहा है। इस विषय की बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा का संज्ञान नहीं लिया गया । भूजल दोहन बंद न होने पर करप्‍शन फ्री इंडिया संगठन ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी। आज संगठन के संस्‍थापक चौधरी प्रवीण भारतीय सूरजपुर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है।जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्‍न संगठनों के साथ ही लोगों के द्वारा भी उन्‍हें सहयोग दिया जा रहा है।

संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया यह आंदोलन क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी व लूट, लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा एवं इलाज में छूट, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार आदि समस्याओं के समाधान को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है।

इस मौके पर ब्रह्मपाल कपासिया, बलराज हूंण, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, यतेंद्र नागर, बालेश्वर नागर, राकेश नागर, एडवोकेट अनिल भाटी, विजय शर्मा, सुशील प्रधान, मलखान यादव, बसंत भाटी, मोहित अधाना, गजराज भाटी, दिव्यकेश भाटी, मुकेश सोलंकी, शिवम भाटी, फूलकुवर,रिंकू, वेदपाल चौधरी, धीर सिंह, सतेंद्र, आकाश नागर, हरेंद्र कसाना, अजय नागर, कैप्टन नरेश यादव सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।

Related posts

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।

अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित।