गौतमबुद्धनगर में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा मथुरा में गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ महापंचायत और आंदोलन का ऐलान किया गया है।
संगठन के अनुसार आगामी 14 सितंबर 2026 को तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्र में एक साथ महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत का नेतृत्व स्वयं राकेश टिकैत करेंगे, जबकि तीनों क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने प्राधिकरण क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे।
संगठन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को होने वाली महापंचायत के बाद किसानों का आंदोलन लगातार जारी रखने की तैयारी है। संगठन का कहना है कि तीनों प्राधिकरणों से जुड़े किसानों के मुद्दों के समाधान तक धरना-प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा।