नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का बड़ा एक्शन, साईट पर काम बंद मिलने पर कम्पनी को किया ब्लैक लिस्ट एफआईआर के भी दिए आदेश

 

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ द्वारा आज नोएडा के सेक्टर-151 में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स साईट का निरीक्षण किया गया। साईट विज़िट के बाद उन्होंने कम्पनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। दरअसल जब सीईओ गोल्फ कोर्स के निर्माण कार्य का निरिक्षण करने पहुचे तो मौके पर निर्माण कार्य बंद मिला, जिसे देखकर उनके गुस्से का ठिकाना ना रहा।

कंपनी को किया ब्लैक लिस्ट,  एफआईआर के आदेश

सीईओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए तुरंत कड़ा एक्शन लिया है,उन्होंने गोल्फ कोर्स का निर्माण कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम सोमवार दोपहर सेक्टर-151 स्तिथ गोल्फ कोर्स की निर्माणाधीन साईट का निरीक्षण करने पहुचे थे। साईट पर काम बंद मिलने पर उन्होंने आधिकारियों को निर्माण कार्य करा रही संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।