ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 और सेक्टर 32 में अपने द्वारा निर्मित दो बिजली घर यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) को हैंडओवर कर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और सेक्टरों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की बात की जा रही है। दोनों नव निर्मित बिजली घर लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 28 स्थित बिजली घर का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। लगभग 10 करोड़ लागत एवं 33/11केबी क्षमता वाला यह बिजली घर 20MVA का है, जो स्थानीय औद्योगिक इकाईयों, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर और विकसित होने वाले सेक्टरों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएगा। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इन बिजली घरों से ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। सेक्टर 32 स्थित बिजली घर भी बनाकर तैयार हो गया है, जो लगभग 10 करोड़ रुपए की धनराशि से बनकर तैयार हुआ है। इस उपकेंद्र से गांवों तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगे हुए औद्योगिक क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योगी सरकार द्वारा ने हर गांव तक 24 घंटे बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा, बल्कि यह बिजली घर पूरे सेक्टर 28 और सेक्टर 32 के औद्योगिक एवं आवासीय विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा।
सेक्टर 28 सेक्टर बिजली घर से ग्राम तिरथली, नगला हुकम सिंह, नगला भटोना, नगला हांडा, नगला जहानू, तिरथली खेड़ा और कुरैव को जोड़ा गया।