उत्तर प्रदेश के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) नाम से बनाया नया संगठन

 

नोएडा आज मीडिया क्लब में किसानों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों के एक नए किसान संगठन का एलान किया गया। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) की घोषणा की गयी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह जानकारी देते हुए बताया की विगत 16 जून को जनपद मेरठ में आयोजित किसान पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार देश के किसानों की समस्याओं और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए किसान साथियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच ) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया की इस नए संगठन की प्राथमिकता किसानों के एमएसपी, बिजली,गन्ना मूल्य वृद्धि आदि अनेकों समस्याओं को लेकर साथ संघर्ष करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इस मौके पर राजवीर सिंह, जीवन सिंह नागर, पंडित रामकुमार शर्मा, चौधरी विनोद, जटोली चौधरी वीरेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, परवीन शर्मा,गोपी कश्यप,मनोज तेवतिया, विजय भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।