NCR NEWS

नोएडा ,परिवहन द्वारा ऑटो चालकों पर की गयी कारवाई

नोएडा परिवहन विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा के किराया बढ़ाएं जाने के संबंध में की गई बड़ी कर्रवाई की गयी है। ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी करते हुए किराया बढ़ाए जाने की , कुछ शिकायतें परिवहन विभाग को प्राप्त हुई । शिकायतों में उल्लेखित ऑटो रिक्शा के वाहन स्वामियों को उनके परमिट के निलंबन तथा निरस्तीकरण हेतु RTA गाजियाबाद को संस्तुति किए जाने के संबंध में एक स्पष्टीकरण की अपेक्षा करते हुए नोटिस भेजा गया है । यदि एक सप्ताह में नोटिस का कोई उचित उत्तर प्राप्त नहीं होता तो अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इसके अतिरिक्त इन शिकायतों की मौके पर जांच करने तथा ऑटो चालकों की निरंकुशता पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से आज 12/22 चौराहा, लेबर चौक तथा सेक्टर-62 के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 18 ऑटो रिक्शा को भिन्न भिन्न अभियोगों में इंपाउंड ग्राउंड सेक्टर 62 में निरुद्ध किया गया।

Related posts

गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से सोने चांदी के करीब 50 लाख रूपये के आभूषण बरामद।

First Opinion News

नोएडा के प्रमुख पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का होगा जीर्णोद्धार, स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम बैठक

First Opinion News

आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस

firstopinion