NCR NEWS

प्रदूषण मीटर पर दिल्ली अव्वल दर्जे से पास

नए साल पर शुरू हुई ऑड ईवन नंबर की गाड़ी चलाने की नई पहल का असर साफ नजर आ रहा है। आधी गाड़ियां रास्तों पर आने की वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है।

दिल्ली भर में करीब 8 क्षेत्रो की 24 जगहों पर यह जांच की गई है,ताकि नए साल पर प्रदूषण स्तर देखा जा सके। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली में नए साल पर पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा में गिरावट आई है। ऑड ईवन नंबर की व्यवस्था लागू करने से पूर्व सरकार ने 1 जनवरी को यह जांच कराई थी। अब इस जांच का 15 जनवरी तक आंकलन होगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इन इलाकों में पीएम 2.5 का औसतन 121-226 के बीच रहा है। इसका आंकलन बीते सालों की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। सामान्य तौर पर बीते सालों में पी.एम. 2.5 की मात्रा 250 के आसपास दिल्ली में रहती है। जबकि पी.एम. 10 की मात्रा 149-503 के बीच होती है।

अधिकतर जगहों पर यह स्तर 300 से कम पाया गया है जो बीते सालों की तुलना में कम है। बीते सालों में पी.एम.10 की मात्रा भी बीते सालों में 400-500 के बीच रही थी। ये ट्रेड प्रदूषण में कमी आने का संकेत है।

बार्डर एरिया में अधिक रहा प्रदूषण : ऐसे इलाके जो बार्डर क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं जैसे रोहताश नगर, पटपड़गंज और कोंडली आदि इनमें दिल्ली के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक प्रदूषण दर्ज हुआ है। इन बार्डर एरिया से ट्रक प्रवेश करते हैं, जो प्रदूषण की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं। इस स्थिति से आसपास के राज्यों को भी जल्द ही अवगत कराया जाएगा ताकि प्रदूषण को नियंत्रण करने की दिशा में पहल की जा सके।

इन इलाकों में की गई है जांच
मालवीय नगर, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, सीमा पुरी, रोहताश नगर, पटपड़गंज व ग्रेटर कैलाश
कहां पर क्या रही प्रदूषण की स्थिति
स्थान            पीएम 10        पीएम2.5
हौजखास             177        121
ग्रीन पार्क             263        135
पुलिस कॉलोनी       207        149
नेहरू तारा मंडल    173        127
हरियाणा भवन        212        138
दयाल सिंह कॉलेज    149        109
कमला नेहरू  कॉलेज  309        226
सुंदर नगरी                237        121
नंद नगरी                  213        109
चित्रकूट                    253        115
राम नगर                  327        118
पंचशील पार्क             382        172
प्रताप नगर                 503        158
मंडोली                       411        148
ऊवनोद नगर ईस्ट        421        150
डूलैक्स अपार्टमेंट         427        172
घरौली                        365        148
ग्रेटर कैलाश                374        217

Related posts

गौतमबुद्ध नगर सामान्य निकाय चुनाव, संपूर्ण तैयारी के साथ पुलिस और प्रशासन का भारी बंदोबस्त,जिला निर्वचन अधिकारी

firstopinion

दिल्ली चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हर उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार कब्जे से भारी मात्रा मे दुपहिया वाहन बरामद

First Opinion News