गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को निम्नानुसार सम्मान प्रदान किए गए।
इनको वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
1. निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सेक्टर-39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2. उपनिरीक्षक सुमनेश कुमार – थाना जारचा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3. उपनिरीक्षक सचिन धामा थाना साइबर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को महानिदेशक, उप्र का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया गया।
1. निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा थाना एएचटी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2. उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह थाना सेक्टर-39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
निम्नलिखित पुलिस कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, का प्रशंसा चिन्ह (रजत) दिया गया।
1. निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ल उ.प्र.थाना सेक्टर-20, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2. निरीक्षक अमित कुमार मान थाना फेस-1, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3. महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4. मुख्य आरक्षी मोहम्मद रफीक पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5. मुख्य आरक्षी विकास तोमर सीडीटी सेंट्रल नोएडा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
6. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र प्रताप थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
7. आरक्षी दिग्विजय सिंह थाना सेक्टर-24, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
8. आरक्षी विक्रम सिंह राणा थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
9. आरक्षी पिंकू पंवार थाना सेक्टर-24 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
इस मौके पर पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान व सहयोग के लिये 105 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय सर्वोच्च बलिदान देने वाले आरक्षी स्व सौरभ कुमार की पत्नी आयुषी चौधरी को कमिश्नरेट स्तर से उनकी वीरता एवं बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि और सहानुभूति प्रकट करते हुए लगभग ₹75,00,000 (पचहत्तर लाख रुपये) का चेक प्रदान किया गया । निरीक्षक स्व सुबोध कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी स्व बिजेन्द्र कुमार, आरक्षी स्व सुनील भाटी एवं आरक्षी स्व सौरभ कुमार के परिजनों को पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित किया।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र सहित पुलिस उपायुक्त, नोएडा यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त यातायात, लखन सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियॉ खान, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय लाइन्स डा प्रवीन रंजन सिह, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय आर.के. गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स ट्विंकल जैन आदि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
