National

रितिक से मेरी तुलना सही नही

228

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक हैरी बवेजा के पुत्र हरमन बवेजा का कहना है कि रितिक रोशन से तुलना उन्हें प्रभावित करती है.
हरमन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म “लव स्टोरी 2050” से की थी. इसके बाद उनकी वर्ष 2009 में “विक्टरी” और “व्हाटस योर राशि” जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर ढ़ेर हो गई.
हरमन अब पांच साल बाद “ढिशक्याऊं” के जरिए वापसी कर रहे हैं. उन्होने कहा, मेरी अंतिम फिल्में सफल नहीं रहीं, इसलिए मैंने बे्रक लेने के बारे में सोचा. मैंने यह महसूस किया कि आखिरकार मुझसे कहां गलती हुई. मैं खुद को समय देना चाहता था. मैं कुछ ऎसा करना चाहता था जिससे खुद को रिलेट कर सकूं.
एक सवाल के जवाब में हरमन ने कहा, रितिक रोशन से मेरी तुलना मुझे प्रभावित करती है. अपनी आगामी फिल्म “ढिशक्याऊं” की चर्चा करते हुए हरमन ने कहा, यह एक मनोरंजक फिल्म है. इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा सब कुछ है. मैंने इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाया है. हालांकि यह मुंबइया गैंगस्टर से काफी अलग है.
उन्होने कहा, फिल्म में मैंने एक पढ़े लिखे गैंगस्टर की भूमिका निभाई है, जो बंदूक से नहीं, दिमाग से काम करता है. उल्लेखनीय है कि शिल्पा शेट्टी निर्मित फिल्म “ढिशक्याऊं” में हरमन के अलावा सन्नी देओल, आयशा खन्ना और आदित्य पंचोली की भी मुख्य भूमिकाएं हैं . यह फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होगी.

Related posts

आज से भारतीय हॉकी टीम की परीक्षा

firstopinion

नमो के समर्थन में मनसे ,उम्मीदवारों की घोषणा

firstopinion

भारती के खिलाफ हो सकता है केस दर्ज़

firstopinion