National

राहुल-सोनिया की आपत्तिजनक किताबों के साथ गिरफ्तार

sonia_mwn2

फतेहपुर, एजेंसी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक रोडवेज बस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा के बारे में आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरों तथा लेखों वाली किताबें बांट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील तिराहे के पास रोडवेज बस में फतेहपुर के चंदियाना मोहल्ला निवासी आलमबाग डिपो के कार्य सहायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव उर्फ पुत्तन को सोनिया, राहुल और प्रियंका की आपत्तिजनक तस्वीरों और अश्लील लेखों वाली किताबें बांटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

हुसैनगंज के थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह के मुताबिक आपत्तिजनक पुस्तकों को जब्त कर लिया गया है। पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह उन किताबों को बांटने के लिये सोनिया के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ लखनऊ भी ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बरामद किताबों में सोनिया, राहुल, उनकी तथाकथित महिला मित्र और प्रियंका के खिलाफ तमाम आपत्तिजनक एवं अश्लील बातें और फोटो प्रकाशित की गयी हैं।

Related posts

नोएडा, अपराधिक पृव्रति के 20 व्यक्तियों पर लगाया गया गुंडा एक्ट

firstopinion

सीएम योगी को बनाया जाए देश का प्रधानमंत्री,आर. के.भारद्वाज

First Opinion News

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त मीटिंग, रोड सेफ्टी, ई-चालान आदि विषयों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

First Opinion News