National

किरण खैर को पति अनुपम का समर्थन

00204_1876050
चंडीगढ़, एजेंसी।  अच्छे पति-पत्नी की यही तो निशानी होती है कि वो हर सुख में हर दुख में एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, एक-दूसरे के संघर्ष को अपनाकर एक-दूजे का मनोबल बढाये ठीक उसी तरह जिस तरह से सिने अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी किरण खेर का मनोबल बढ़ा रहे हैं। मालूम हो कि चंडीगढ़ से किरण खेर भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर के चुनाव प्रचार के लिए पति अनुपम खेर ने अपनी फिल्मों की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी है। हालांकि अनुपम ने इस बात को स्वीकारा नहीं कि वो किरण के लिए अपना शूट कैंसिल करके आये हैं बल्कि उन्होंने मीडिया से कहा कि वो खुद के लिए यह सब कर रहे हैं। अनुपम इस माह की शुरुआत में किरण के चंडीगढ़ से नामांकन पत्र भरने के दौरान भी उनके साथ देखे गए थे।

Related posts

IPL 8: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

firstopinion

दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति केजरीवाल :’टाइम’ पत्रिका

firstopinion

बिहार विधान परिषद बीजेपी-जेडीयू विधायकों के बीच जमकर हुई हाथापाई, मारपीट और गाली गलौज

firstopinion