Politics

मोदी को हिटलर कहने पर ,चिरंजीवी पर फेंके गए अंडे

4pan10a

मछलीपटनम,एजेंसी।  यहां एक जनसभा में अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी को ‘हिटलर’ और तानाशाह बताने पर केंद्रीय मंत्री एवं आंध्रप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के चिरंजीवी पर भाजपा समर्थकों ने कथित रुप से अंडे फेंके.

चिरंजीवी यहां कोनेरु सेंटर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. अंडे फेंके जाने के बाद कुछ समय के लिए उन्होंने अपना भाषण रोक दिया. लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया जिसके बाद मंत्री ने अपना भाषण शुरु किया.

पुलिस ने बाद में कहा कि उसने इस घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को पकडा है. चिरंजीवी ने इससे पहले अपने भाषण में कहा था, ‘‘मोदी तानाशाह हैं. वह हिटलर हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सरीखे वरिष्ठ नेताओं को हाशिये पर डालते जा रहे हैं.

Related posts

कांग्रेस की गुहार- चुनाव की घोषणा के साथ लागू न हो अधिसूचना

firstopinion

आडवाणी की सीट पर , आज हो सकता है ऐलान

firstopinion

पीएम के पास न मोबाइल, न ईमेल अकाउंट

firstopinion