Politics

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है केजरीवाल

AAP-LEADERS
नई दिल्ली,
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अंदरखाने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है.

सूत्रों की जानकारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों से भी यही समझा जा सकता है कि यह खबर सही है. रविवार को मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘यदि नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ उतरेंगे.’

सिसोदिया के बाद संजय सिंह ने एक बयान दिया. संजय सिंह ने कहा, लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ें. वे जनभावनाओं का सम्मान करते हैं.

आम आदमी पार्टी की तरफ से मिल रहे इशारे भी यही कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ केजरीवाल चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष के खिलाफ एएपी के नेता कुमार विश्वास पहले ही मोर्चा खोल चुके हैं. वे कई दिनों से अमेठी में डेरा जमाए हुए हैं.

Related posts

आडवाणी की सीट पर , आज हो सकता है ऐलान

firstopinion

कांग्रेस ने दिया पवार को पार्टी में विलय का ऑफर

firstopinion

RSS चाहता है ,मजबूत राष्ट्र का निर्माण – भागवत

firstopinion