Politics

में पूरी ताकत से लड़ूंगी :प्रियंका

227830-priyankagandhi

नई  दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष व अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार में उतरीं कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक प्रियंका गांधी इस चुनावी माहौल में रोज ब रोज लैंड डील को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा और परिवार पर हमले से दुखी नजर आईं. उन्‍होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लोग जलील करेंगे तो मैं ताकत से लड़ूंगी.

प्रियंका ने कहा कि मेरे पति रॉबर्ट वाड्रा को जलील किया जाता है. मेरे परिवार को भला बुरा कहा जाता है. मैं विपक्षियों की ओर से ऐसे आरोप लगाए जाने से बेहद खफा हूं. मुझे पति और परिवार के बारे में सुनकर अच्‍छा नहीं लगता. देश में तरह तरह की बातें की जा रही हैं, जो बेकार की हैं. आखिर लोग निजी हमले क्‍यों कर रहे हैं.

प्रियंका ने कहा कि जहां बातें होने चाहिए कि हम देश को आगे कैसे बढ़ाएं, नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा, विकास कैसे होगा लेकिन वहां फिजूल की बातें हो रही हैं. लोग जहर घोलने में लगे हैं. ऐसा जहर लोगों को बर्बाद कर देगा. मैं इन बातों से बेहद आहत हूं.

प्रियंका ने कहा कि इस देश ने मेरी मां को अपनाया है. मैं नहीं कहती हूं कि आप सोनियाजी को वोट दीजिए. आप देश को दीजिए. अपने बच्‍चों के भविष्‍य को दीजिए. आप कैसा देश चाहते हैं. आप ऐसा देश चाहते जो जाति धर्म पर बंटे और लड़े या फिर वो देश जो आपको विकास और तरक्‍की दे. मैं आपसे यह नहीं कहती कि सोनिया जी को वोट दीजिए, आप विकास देखिए और वोट दीजिए.

Related posts

लंबी छुट्टी के बाद आखिरकार लौट आए राहुल

firstopinion

एक शख्स को सत्ता सौंपना खतरनाक : प्रियंका

firstopinion

बढ़ता विवाद देख रामदेव ने कहा- बदलेंगे पुत्रजीवक दवा का नाम

firstopinion