Crime

मुजफ्फरनगर के रिलीफ कैंप में रह रही युवती से गैंगरेप

 
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। युवती फुगाना इलाके के राहत कैंप में अपने परिवार के साथ रह रही थी। आरोप है कि जब वो कैंप से बाहर गई तो सचिन और सुनील नाम के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोपियों ने जुबान खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। लड़की ने वापस लौटकर अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि खुद गांववालों ने ही दोनों युवकों को पकड़ा, उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।

Related posts

चुनाव आयोग ने मांगा आजम के करगिल वाले भाषण का वीडियो

firstopinion

अपने मंत्रियों की जासूसी करा रही है सरकार

firstopinion

मोदी को बुरा कहा तो बैट से मारा

firstopinion