National

घाटी में आतंकी हमला ,एक जवान शहीद 4 घायल

sari

श्रीनगर हलचल:एजेंसी
कश्मीर के सोपोर में पुलिसकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एएसआई काफिल अहमद शहीद हो गए हैं और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के पर सुरक्षाबलों ने सोपोर शहर के चांखन इलाके में एक घर को घेर लिया था। जब घर की घेराबंदी की गई, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने ग्रेनेड दागने शुरू कर दिए और सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की।उन्होंने कहा, कि आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में हमारे 4 जवान भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है। फिलहाल आतंकवादी घर छोड़कर भाग गए हैं। एसओजी के अलावा, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी अभियान में लगे हुए हैं।

Related posts

शक्ति मिल गैंगरेप मामले में चारों आरोपी दोषी करार

firstopinion

10 साल पुरानी गाड़ियों के मामले में NGT ने दी 2 हफ्ते की राहत

firstopinion

आस्ट्रेलिया में टेस्ट, वनडे सीरीज खेलेगा भारत

firstopinion