Politics

नारायण राणेनारायण राणे तृप्ति सावंत जीते

raneमहाराष्ट्र,महाराष्ट्र। में हुए विधानसभा उपचुनाव में मुंबई उपनगर की बांद्रा (पूर्व) सीट पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रत्याशी सावंत से 19,000 से अधिक मतों से हार गए हैं। उपचुनाव में करारी हार के बाद नारायण राणे के समर्थकों और शिवसेना के समर्थकों के भीच भिड़ंत की भी खबर है।

तृप्ति सावंत ने पूरी मतगणना के दौरान राणे पर आसान बढ़त बनाई हुई थीं। सांगली जिले में तासगांव कवठे-महांकाल विधानसभा सीट पर उपचुनावों में एनसीपी की उम्मीदवार सुमन पाटिल ने 1.12 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। सुमन एनसीपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता आर आर पाटिल की पत्नी हैं।

शिवसेना की उम्मीदवार तृप्ति सावंत पूर्व दिवंगत विधायक बाला सावंत की पत्नी हैं और बाला सावंत के निधन के कारण बांद्रा (पूर्व) में उपचुनाव करवाने पड़े। मतगणना के तीसरे दौर तक सावंत को 45,123 वोट मिले, जबकि राणे के खाते में 28,433 वोट एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन के उम्मीदवार रहबर खान को 10,571 वोट मिले थे। इस बड़ी बढ़त के साथ ही सावंत की जीत सुनिश्चित हो गई थी।

Related posts

लता की इच्छा है, कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें

firstopinion

`आप` नेता गोपाल राय को अन्ना ने लगाई फटकार

firstopinion

कल सुबह तीन और चार बजे से चलेंगी बस-मेट्रो

firstopinion