National

नमो के समर्थन में मनसे ,उम्मीदवारों की घोषणा

raj-thackeray-thakre-44312

मुंबई, एजेंसी

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और साथ ही ऐलान किया कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का समर्थन करेगी।

राज ठाकरे ने एमएनएस के आठवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के दौरान मैं अपनी पार्टी की ताकत दिखाउंगा। प्रधानमंत्री पद के लिए हम नरेन्द्र मोदी का समर्थन करेंगे। मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

भाजपा ने भी एमएनएस के इस कदम का स्वागत किया है। राज की यह घोषणा पूर्व भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी द्वारा उनसे एक पंचतारा होटल में मुलाकात किए जाने के कुछ दिन बाद सामने आयी है। गडकरी ने उनसे अपील की थी कि आम चुनावों में उम्मीदवार खड़े नहीं करें।

गडकरी ने एमएनएस प्रमुख से कहा था कि मतों के बंटवारे से बचने के लिए वह अपने उम्मीदवार खड़े ना करें। राज ने आज सात एमएनएस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जो आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

एमएनएस द्वारा घोषित सात उम्मीदवारों में विधायक बाला नंदगांवकर प्रमुख हैं। राज के खास राजदार मुंबई दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा आदित्य शिरोडकर (मुंबई दक्षिण मध्य), अभिनेता निदेशक महेश मांजरेकर (मुंबई-उत्तर पश्चिम), राजू पाटिल (कल्याण डोंबिवली), अशोक खांडेभराड (शिरूर), प्रताप पवार (नासिक) और दीपक पाइगुडे पुणे से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि न केवल गडकरी बल्कि उनके करीबी सहयोगियों आशीष शेलार और विनोद तवाड़े ने शुक्रवार को कृष्णा कुंज स्थित उनके आवास पर राज से मुलाकात की थी। परोक्ष रूप से गडकरी के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए एमएनएस प्रमुख ने कहा कि वह अपनी पहली सार्वजनिक रैली के लिए जल्द ही सूचित करेंगे, जहां वह पिछले कुछ दिनों से झेल रही सभी आलोचनाओं का जवाब देंगे।

Related posts

कांग्रेस को शाही इमाम का समर्थन

firstopinion

यूपी मे 4 आईपीएस अफसरों के हुए ताबदले 

First Opinion News

तैयारी हुई पूरी, 5 जून को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी रहेंगे उपस्थित

First Opinion News