National

गुजरात में एक आदमी के पास शक्ति : राहुल

rahul

नई दिल्ली हलचल ,
गुजरात के बारदोली में राहुल ने मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने गुजरात के विकास के बारे में कहा कि यहां विकास जनता की वजह से हुआ है किसी एक आदमी की वजह से नहीं यहां सिर्फ एक आदमी के हाथों में सारे शक्ति है। और कांग्रेस पार्टी सभी को शक्ति देती है। राहुल ने लोगों से कहा कि उल्लू बनाने वालों की इज्जत मत करो।

मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात में आदिवासी मर रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। मोदी पूरे देश में अपने विकास का दावा करते हैं। लेकिन यहां के असली हालात नहीं बताते। उन्होंने कहा कि हम गरीबी हटाने की बात करते हैं और वो गरीब हटाने की बात करते हैं। गुजरात नें 6 हजार किसानों ने खुदकुशी की, लेकिन ये किसी को नहीं दिखता। राहुल ने कहा कि मोदी गांधी और पटेल की विचारधारा जानते तक नहीं हैं, लेकिन सियासी फायदे के लिए वो उनकी मूर्ति बनाने की बात कर रहे हैं।

Related posts

जिला प्रशासन के द्वारा 8 गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर

firstopinion

15 साल में जीडीपी 8 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगी: पनगढ़िया

firstopinion

दिल्ली में 60 % तक बढ़ेंगे सर्कल रेट

firstopinion