National

क्या आज राहुल की होगी घर वापसी?

rahul

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी 55 दिनों की लंबी छुट्टी खत्म कर वापस दिल्ली लौट सकते हैं। यह जानकारी एनडीटीवी को दिल्ली स्थित उनके दफ्तर से मिली है। राहुल के दफ्तर से मिल रही जानकारी के अनुसार, राहुल आज रात तक फ्लाइट से दिल्ली पहुंच सकते हैं, हालांकि राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले अजय माकन ने यह भी कहा है कि उन्होंने मीडिया को कोई तारीख नहीं बताई है, न ही किसी को यह पता है कि वह इस वक्त़ कहां हैं?
राहुल गांधी 20 फरवरी को 15 दिनों की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी कई बार बढ़ाई, हालांकि इस दौरान पार्टी नेता राजनैतिक अस्थिरता वाले इस समय में उनकी छुट्टी पर जाने के फैसले का कई स्तर पर बचाव करते नज़र आए।

कांग्रेस नेतृत्व लगातार यह कहता रहा कि उनके नंबर दो नेता को आत्मविश्लेषण करने और पार्टी में उनका रोल तय करने और पार्टी के भविष्य पर विचार करने के लिए थोड़ा समय चाहिए।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी इस रविवार को भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों की एक रैली को 19 अप्रैल को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस बिल का लगातार विरोध करती रही है।

राहुल गांधी की इमेज किसानों के हमदर्द के रूप में उभरी है और ऐसा माना जाता है कि साल 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में यह प्रावधान उनकी वजह से ही लाया जा सका कि किसानों की मर्जी के बगैर उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है।

Related posts

पैन कार्ड बनवाना होगा मुश्किल

firstopinion

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

First Opinion News

हंगामे की भेंट चढ़ सकता है संसद का मॉनसून सत्र

firstopinion