National

कोहरे के चलते 36 रेलगाड़ियां लेट

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन का प्रबंधन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि शनिवार को कोई उड़ान निरस्त नहीं की गई।नई दिल्ली !   उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में रविवार को घने कोहरे की वजह से कम से कम 36 रेलगाड़ियां देरी से चलीं और 17 के समय में बदलाव किया गया। एक रेलवे अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उत्तर रेलवे के अधिकारी के अनुसार, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस अपने नियत समय से 14 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 14 घंटे और सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 9 घंटे की ज्यादा देरी से चल रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि कम से कम 17 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन का प्रबंधन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि शनिवार को कोई उड़ान निरस्त नहीं की गई।

Related posts

‘गुलाब गैंग’ की याचिका पर सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

firstopinion

नहीं ले गया मोदी का कोई संदेश:संजय सर्राफ

firstopinion

निकाय चुनाव, जिला प्रसाशन ने किया मतदान केंद्रों का निरक्षण

firstopinion