Crime

कैम्पा कोला सोसायटी : राष्ट्रपति को के नाम लिखी चिट्ठी

M_Id_438708_CampaCola

मुंबई,एजेंसी : कैम्पा कोला सोसायटी को खाली कराने की बीएमसी की कोशिशें आज तीसरे दिन भी जारी हैं। बीएमसी ने लोगों को घर खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया दे दिया है, वहीं लोग अपनी जिद पर अड़े हैं। उन्होंने सोसायटी के गेट को घेर लिया है और बीएमसी के अधिकारियों को दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उधर, बीएमसी ने कहा है कि अगर लोग नहीं मानते हैं, तो बल प्रयोग करना पड़ सकता है।

बीएमसी का कहना है कि आज बिजली और पानी सप्लाई काटी जाएगी, लेकिन घरों को तोड़ा नहीं जाएगा। बीएमसी पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना रही है, ताकी कोर्ट में उसे सबूत के तौर पर पेश किया जा सके।

Related posts

रूसी राजदूत की गोली मार कर हत्या

firstopinion

बिजनौर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

firstopinion

भुल्लर की फाँसी उम्रकैद में तब्दील

firstopinion