National

शिवसेना ने की मुसलमानों की ‘परिवार नियोजन’ की वकालत

Uddhav-

मुंबई: मुसलमानों का वोटिंग अधिकार छीनने की मांग के बाद अब शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में परिवार नियोजन की वकालत की गई है।
‘सामना’ में कहा गया है कि मुसलमानों और ईसाइयों की बढ़ती आबादी से देश के हिंदुओं के सामने ख़तरा पैदा हो गया है और हिंदू भूमि का सांस्कृतिक-सामाजिक संतुलन बिगड़ना तय है। मुसलमानों को खुश और सेहतमंद रहना है, तो उनके लिए छोटा परिवार ठीक है। अगर ये बात हमारी ओर से कही जा रही है तो ये देश और मुसलमानों के हित के लिए है।

इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने ‘सामना’ में लिखे अपने लेख में कहा था कि मुसलमानों का मताधिकार वापस ले लेना चाहिए, तब जाकर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति देश से खत्म होगी। उन्होंने लिखा था कि मुसलमानों के वोट सिर्फ सौदेबाजी के लिए उपलब्ध होंगे, तो यह समाज हमेशा गर्त में ही रहेगा, इसलिए वोट बैंक की राजनीति खत्म करने के लिए मुस्लिमों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए।

Related posts

आडवाणी के बिना बीजेपी का भविष्य संकट में : RSS

firstopinion

‘हैप्पी न्यू ईयर’ की धमाकेदार ओपनिंग किंग खान बीमार।

firstopinion

राजधानी के बाद अब केंद्र पर आप की नजर

firstopinion