Politics

राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस कोर्ट में

 rahul_gandhi_20040816

मुंबई: एजेंसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने महाराष्ट्र की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ उनकी उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ा था।
आरएसएस के भिवांडी इकाई के सचिव राजेश कुंते ने यहां अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।
भिवांडी में सोनाने में 6 मार्च को रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी को मारा।
अदालत में अपनी शिकायत में कुंते ने कहा कि यह टिप्पणी अपमानजनक है और कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है।
कुंते ने कहा, मैंने भिवांडी में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। अपने भाषण के जरिये उन्होंने हमारे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया। यह टिप्पणी दुर्भावना से प्रेरित होकर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया, उनका यह आरोप कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की, इस मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ है। यह चुनावी फायदे के लिए के सोचा-समझा प्रयास है। अदालत इस मामले की 27 मार्च को सुनवाई की संभावना है।

Related posts

जारी हुआ आप का घोषणापत्र – सस्ती बिजली का वादा

firstopinion

नवीन चौथी बार बने ओडिशा के मुख्यमंत्री

firstopinion

महाराष्ट्र में भूस्खलन, 30 की मौत, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

firstopinion