NCR NEWS

मौज-मस्ती के लिये स्कूली बच्चों में बना डाली लूट की योजना

मुकेश गैरोला, गाज़ियाबाद
माँ बाप बच्चो के लिय बस एक ही सपना देखते है की वो पढ़ लिख जाये और इसके लिय वो अपनी पूरी जमा पूंजी लगा देते है। लेकिन गाज़ियाबाद के कुछ बच्चो ने अपनी मोज्मस्ती के लिय अपने माँ-बाप के सपनो को चूर-2 कर दिया। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढने वाले 3 छात्रों ने अपने मौज मस्ती के लिय पैसो की कमी पूरा करने के लिय घरो में लूटपाट की योजना बनाई।


मामला विजयनगर थाना छेत्र का है , स्कूल के तीन छात्र एक घर में कोरियर बॉय बनकर लूट की नियत से घुस गये। लेकिन घर में मौजूद महिला के साहस के आगे छात्रों की नही चल पाई । सिद्धर्थ बिहार की वृँदावन सोसायटी में रहने वाली तहमीना घटना के वक्त घर में अपने तीन वर्षिय बच्चे के  अकेली थी । महिला ने इन बच्चों के इरादे जानकर शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगो के सहयोग से 1 छात्र को मोके से पकड लिया गया जबकि 2 भागने में सफल रहे। जनकारी के अनुसार तीनों आरोपी 12 वी कक्षा के छात्र है ।
एसएचओ विजय नगर नरेश कुमार ने बताया की एक छात्र को गिरफ्त में ले लिया गया है । पकड़े गये छात्र ने बताया कि पड़ोसी होने के कारण हम जानते थे , कि दोपहर के समय महिला घर  में अकैली होती है, और घर में कैश भी होता है । फिर हम तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनायी । अन्य दोनों भागे गये छात्रों को जल्द ही पकड लिया जायेगा।

Related posts

Noida News:नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 92 का किया भ्रमण, 5.5 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास।

First Opinion News

सस्ते लोन के नाम पर लाखों की ठगे

firstopinion

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो वायरल

First Opinion News