Politics

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

पटना,एजेंसी – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को एकबार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए ‘पेटीएम’ का शाब्दिक अर्थ ‘पे टू मी’ बताया. लालू ने मंगलवार को ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “ऐसा कोई पीएम (प्रधानमंत्री) होता है? जो सरेआम चीनी कंपनी का प्रचार कर कहता हो, पेटीएम कर लो. ‘पेटीएम’ का मतलब पे टू मी. जनाब, पीएम गरिमा का पद होता है.” लालू ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी ने ‘मतवाला हाथी’ की तरह तानाशाही कदम उठाया है.

Related posts

UP में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे राहुल

firstopinion

नरेंद्र मोदी को मेरी दादी ने काशी बुलाया है : आडवाणी

firstopinion

सीएम नोएडा जाने से फिर करेंगे परहेज, उनके प्रतिनिधि करेंगे आगवानी

firstopinion