NCR NEWS

पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध नगर से जाएगा लोहा

 

-patel-statueदीपक चौधरी, दादरी गुजरात के नर्मदा जिले में बन रही 182 मीटर ऊंची वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध  नगर जनपद से भी मिट्टी और लोहा भेजा जाएगा। इसके लिए दादरी एरिया में भी मोदी सेना और वल्लभभाई पटेल एकता ट्रस्ट के लोगों ने काम तेज कर दिया है। शनिवार को मोदी सेना ने कृष्णा फार्म हाउस में कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही जागरूकता अभियान भी आरंभ किया। इसमें गुजरात सरकार के आईपीएस अनिल कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया कि मोदी सेना के अलावा कई और सामाजिक संगठन और एनजीओ इस कार्य में उनकी मदद कर रहे हैं। 15 दिसंबर तक गांव-गांव में उनका यह जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इसके बाद पटेल प्रतिमा के लिए किसान से खेती में काम आने वाले लोहे के उपकरणों को एकत्र किया जाएगा जो उसके लिए अब बेकार हो चुके हैं। इसके अलावा हर किसान के घर के आंगन की मिट्टी भी ली जाएगी। इस अवसर पर मोदी सेना के जिलाध्यक्ष अरुण सिसोदिया, संजू भाटी, सोविंद्र नागर, नितिन पंडित, सहित दर्ज़नों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो वायरल

First Opinion News

नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

First Opinion News

जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News