National

ना मैं गंदगी करूंगा और न ही करने दूंगा

52540-modibr

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह यहां गांधी जयंती के अवसर पर खुद झाड़ू लगाकर अपने महात्‍वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत’ मिशन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री आज सुबह वल्‍मीकि सदन पहुंचे और वहां स्थित वाल्मीकि बस्‍ती में झाड़ू लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही, मोदी ने वाल्‍मीकि बस्‍ती में कूड़ा भी उठाया। इस दौरान उनके साथ कई गणमान्‍य लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने राजपथ पर एक कार्यक्रम में ‘स्‍वच्‍छ भारत’ की शपथ दिलाने के बाद कहा कि स्वच्छ भारत मिशन राजनीति से परे है। यह देशभक्ति से प्रेरित है, राजनीति से नहीं। राजपथ पर स्‍वच्‍छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए कहा मोदी ने कहा कि बापू (महात्‍मा गांधी) के स्‍वच्‍छ भारत का सपना अभी अधूरा है। यह बापू के सपने को पूरा करने समय है। यह अभियान बहुत ही सुख देने वाला है। पीएम ने इस मौके पर वहां उपस्थित बच्‍चों को स्‍वच्‍छता और हर साल 100 घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद मोदी ने स्‍वच्‍छता मार्च की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने राजपथ से महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्‍त्री को याद करते हुए कहा कि न मैं गंदगी करूंगा और न ही करने दूंगा। बापू ने हमें सफाई का नारा दिया था। बापू ने देश को गुलामी से मुक्‍त कराया। लेकिन बापू का क्‍लीन इंडिया का सपना अभी अधूरा है। गांधी ने स्‍वच्‍छ, विकसित देश की कल्‍पना की थी। इसलिए देश की मौजूदा स्थिति को बदलना है। मेरी सरकार पर भरोसा न करें लेकिन महात्‍मा गांधी पर करें। इस सफाई अभियान को मां भारती की भक्ति से जोडि़ए। गंदगी को दूर कर देश की सेवा करना हमारा कर्तव्‍य है। स्‍वच्‍छ भारत अभियान हम सबकी सामूहिक जिम्‍मेदारी है।

Related posts

क्या आज राहुल की होगी घर वापसी?

firstopinion

108 और 102 बनी जीवन रक्षक सेवाएँ

firstopinion

AAP ने खारिज की प्रशांत भूषण की राय

firstopinion