Crime

नारायण साईं केस, गवाहों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

index

सूरत,एजेंसी । गुजरात की सूरत पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के रेप का पर्दाफाश करने वाले गवाहों पर हमला करने के मामले में नौंवे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शाम आसाराम के जहांगीरपुरा आश्रम से आयुर्वेदिक चिकित्सक अतुल नारखड़े को गिरफ्तार किया गया। इस मामले के आठवें आरोपी अर्जुन को राजस्थान के पाली क्षेत्र से आसाराम के आश्रम से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कहा था कि वे आसाराम और नारायण साईं मामले में गवाहों की सूची बनाने वाले गैंग के सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार यह गैंग गवाहों पर हमला करके इस मामले को कमजोर बनाने की साजिश तहत यह काम कर रहा है। यहां की दो सगी बहनों ने गत वर्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि आसाराम ने बड़ी बहन के साथ अहमदाबाद आश्रम में रेप किया था जबकि नारायण साईं ने छोटी बहन के साथ सूरत के नजदीक आश्रम में कई बार बलात्कार किया था। आसाराम एक नाबालिग के साथ रेप के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में और उसका बेटा सूरत की जेल में बंद हैं।

Related posts

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली 

First Opinion News

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा 12 की मौत

firstopinion

सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

firstopinion