Crime

आरबीआई गवर्नर को मिली धमकी

raghuram
मुंबई
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को ई-मेल पर धमकी मिली है जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह बात गुरुवार को गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कही। महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पी बख्शी ने कहा, ‘कथित पत्र कुछ दिनों पहले मिला। हमने इस पर गौर किया है और आरबीआई गवर्नर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’ हालांकि उन्होंने धमकी भरे ई-मेल की बारीकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ई-मेल प्राप्त होने के बाद आरबीआई अधिकारियों ने पुलिस की अपराध शाखा को सूचित किया। पुलिस की सायबर अपराध जांच शाखा इस मामले की जांच कर रही है और ई-मेल के स्रोत की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related posts

ओवैसी की हत्या की साज़िश।

firstopinion

बलात्कार के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सराफ गिरफ्तार

firstopinion

ISIS की दरिंदगी, रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नौ साल की बच्ची

firstopinion