NationalPolitics

आज विदर्भ के किसानों का आंसू पोछेंगे राहुल, शाहपुर पहुंचे

30_04_2015-grahul30नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मौसम की मार से बेहाल किसानों के आंसू पोछने के लिए आज विदर्भ के दौरे पर हैं। राहुल आज अमरावती के पांच गांवों का दौरा करेंगे। राहुल 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस सिलसिले में राहुल अमरावती पहुंच गए हैं। राहुल गांधी किसानों के मुद्दे उठाकर मोदी सरकार को घेर रही है। एेसा कर राहुल अपनी पार्टी को फिर से खड़ा करने की एक कोशिश कर रहे हैं। दो महीने विदेश में रहने के बाद राहुल ने भारत आते ही किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जोरदार हमला शुरू कर दिया।

अमरावती के गुंजी गांव से राहुल गांधी ने पदयात्रा शुरू कर दी है और वे अब शाहपुर पहुंच गए हैं। राहुल से मिलने की लिए भारी संख्या में किसानों का जमावड़ा हुआ है। राहुल के स्वागत की जोरदार तैयारियां भी की गई हैं। रास्ते में सुस्वागतम लिखकर राहुल गांधी का स्वागत किया जा रहा है। साथ ही साथ कई जगहों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।

राहुल गांधी बुधवार रात नागपुर पहुंचे, वह महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कृषि संकट को उजागर करने के लिए आज पदयात्रा कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।

राहुल का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और उनकी प्रशंसा में नारे लगाए। कांग्रेस नेता रात 10 बजे के करीब नागपुर हवाई अड्डे पर उतरे। वह यहां निर्धारित समय से 40 मिनट पहले पहुंचे। हवाई अड्डे के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे।

पुलिस को उत्साही कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लगाए गए कुछ बैरिकेड इस अव्यवस्था में टूट गए। राहुल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए माला और गुलदस्ते को स्वीकार किया और उसके बाद कार में बैठकर रवाना हो गए।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद और नागपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे सहित कई अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर राहुल की अगवानी की।

Related posts

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

firstopinion

जेएस खेहर होंगे अगले चीफ जस्टिस

firstopinion

सरकार बीमार घर से किये ज़रूरी काम

firstopinion