Politics

अब्बु तोहफा से बहुत खुश हुए है -मरियम

543957-MaryamNawazWASEEMNIAZ-1367578316-134-640x480
नई दिल्ली,एजेंसी : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत दौरे के दौरन ऐसा शायद ही कोई मौका आया जब लगा हो कि दोनों देशों में पहले इतनी कड़वाहट रही है. उपर से चुनावों के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा किया जो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के दिल को छू गया.
इसका पता पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ के ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक पोस्ट से लगा. मरियम लिखती हैं कि अब्बु इस तोहफे से इतने खुश थे कि उन्होंने खुद जाकर अपनी मां को ये शॉल दिया.
सख्त माने जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को उनकी मां के लिए एक शॉल भेंट किया. और अपने ट्वीट के साथ मरियम ने उनकी दादी को शॉल का तोहफा देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया.
नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान मोदी ने नवाज़ को उनकी मां के लिए एक खूबसूरत शॉल तो दिया ही, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की कविताओं का संग्रह भी भेंट किया.
जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री मिले तो भारतीय प्रधानमंत्री को पता चला कि इस्लामाबाद में रहने के बावजूद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अपनी मां से हफ्ते में एक ही बार मिलने लाहौर जा पाते हैं.
न्यूज़ चैनलों ने खबर दी थी कि मोदी की वो तस्वीर जिसमें उनकी मां उनके शपथ ग्रहण में जाने के पहले उन्हें मिठाई खिला रही हैं, ने नवाज और उनकी मां को भावविभार कर दिया.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यौत भेजने की चौतरफा सराहना हुइ है.
इसे एक मजबूत कूटनीतिक फैसले के तौर पर देखा गया. उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से भारत-पाक रिश्तों में सुधार आएगा.

Related posts

महंगाई, मिलावट ने निकाला दिल्ली का दिवालाः हर्षवर्धन

firstopinion

दिल्ली सरकार के अधीन काम करना होगा दुर्भाग्यपूर्ण-बस्सी

firstopinion

आरोप साबित करें या माफी मांगे नकवी: साबिर

firstopinion