Politics

अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कौशांबी – भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद विनोद सोनकर के रविवार को जिले में आने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता जगह-जगह खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी हित में कार्य करने के लिए संदेश भी दिया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय गुप्ता कि अगुवाई में भरवारी में भाजपाइयों ने अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद को अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रभार मिलने से पार्टी को काफी मजबूती मिली है। इनके द्वारा अब तक किए गए कार्य जनहित में है। इसकी वजह से पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। आने वाले विधान सभा के चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। मूरतगंज में अंजनी कुमार यादव की अगुवाई में भाजपाइयों ने अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसी प्रकार मंझनपुर में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नोखेलाल की अगुवाई में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस मौके पर इंद्रनारायण पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, मोहित केशरवानी, सत्यम मिश्रा, अवध नारायण आदि मौजूद रहे। करारी प्रतिनिधि के अनुसार विनोद सोनकर का स्वागत करारी में श्यामसुंदर केसरवानी के नेतृत्व में किया गया।

Related posts

नोएडाः मोदी आज करेंगे मेरठ-दिल्‍ली एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

firstopinion

दलित मुझे बनाएं प्रधानमंत्री: मायावती

firstopinion

पंचशील समझौता 60वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति रवाना

firstopinion