National

अगस्त से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार

M_Id_412855_Narendra_Modi

चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनाव प्रचार 14 अगस्त से शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी 14 अगस्त से राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेगी। खुद शाह महेंद्रगढ़ से इस इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

हरियाणा में पार्टी के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा के मुताबिक चुनाव अभियान के तहत पार्टी इस तरह की तीन चार यात्राओं को ऑर्गेनाइज करेगी जो पूरे हरियाणा में घूमेंगी। उनके मुताबिक महेंद्रगढ़ वही जगह हैं जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी-अपनी सभाओं को संबोधित किया था। शर्मा खुद इस दौरान होने वाली यात्रा में महेंद्रगढ़ से साथ होंगे।

ग्यारह दिनों तक चलने वाली यह यात्रा रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद और पलवल समेत राज्य की 23 विधानसभाओं को कवर करेगी। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह राव, कृष्णपाल गुज्जर भी इसका हिस्सा होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को मौजूदा सरकार की कारगुजारियों के बारे में बताना होगा। राम बिलास शर्मा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने गलत तरीके से किसानों की जमीनों लीं। उन्होंने राज्य सरकार पर विकास के नाम पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है।

शर्मा ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के दौरान पूरे राज्य में घूम-घूमकर राज्य की जनता को सरकार की कारगुजारियों की जानकारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा सकी, सड़कों की खस्ताहाल की बदौलत इन पर चल पाना मुश्किल हो गया है।

Related posts

बदायूं गैंगरेप: सीबीआई जांच हो, राहुल

firstopinion

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 9 रन से हराया

firstopinion

भूकंप से तबाह नेपाल को उबरने में लगेंगे वर्षों

firstopinion