National

‘हैप्पी न्यू ईयर’ की धमाकेदार ओपनिंग किंग खान बीमार।

images

मुंबई,एजेंसी। : बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिलम ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है. लेकिन शाहरुख बुखार से पीडित हैं.48 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी बीमारी की सूचना अपने प्रशंसकों के साथ साझा की.

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा,’जुकाम और बुखार है. किसी खूश्बू का एहसास नहीं हो रहा, कामयाबी का भी नहीं. इसे देख सकता हूं..महसूस कर सकता हूं..पढ सकता हूं.. इसे सूंघने का इंतजार कर रहा हूं.’एचएनवाई’ को प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’

शाहरुख को हाल ही में फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रचार के दौरान घुटने की नस खिंचने से परेशानी हो गई थी.अभिनेता ने यशराज की अगली फिल्म ‘फैन’की शूटिंग शुरु कर दी है. इसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं.

वहीं ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने दूसरे दिन 82 करोड की कमाई कर ली है. वहीं कमाई को देखते हुए लगता है कि फिल्‍म जल्‍द 100 करोड के क्‍लब में शामिल हो जाएगी. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, विवान शाह, बोमन ईरानी और अभिषेक बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म का निर्देशन फराह खान ने किया है.

Related posts

जिला कारागार में कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषियो को क्लीन चिट

firstopinion

श्रीनगर में फुकटल नदी पर बने कृत्रिम झील में विस्‍फोट, बाढ़ का खतरा

firstopinion

शताब्‍दी एक्सप्रेस में बम की खबर, तलाशी में नही मिला बम

firstopinion