National

श्री शक्ति एक्सप्रेस शुरू प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

modi_katra_flag4_338x225

जम्मू,एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज माता वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने जम्मू से कटरा जाने वाली रेल लाइन का उद्घाटन किया। इस रेल रूट के शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री की हरी झंडी के बाद उधमपुर से कटरा तक का 25 किलोमीटर का ट्रैक औपचारिक रूप से खोल दिया गया है।

अब उधमपुर से कटरा तक 45 मिनट में बिना किसी दिक्कत के पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल बाहर से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन के जरिए जम्मू तक ही जा पाते हैं। इसके बाद जम्मू से आगे तक का सफर उन्हें बस, कार या दूसरी गाड़ियों से करना पड़ता है। लेकिन आज इस ट्रेन रूट के उद्घाटन के बाद लाखों श्रद्धालुओं के लिए कटरा तक पहुंचना आसान हो जाएगा। हर साल करीब सवा करोड़ लोग मां वैष्णो दैवी के दर्शन के लिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि यह सुविधा सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं है, ना ये भेंट जम्मू-कश्मीर के लिए है, ये भेंट सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए है जो माता वैष्णो के चरणों में आना चाहते हैं। दिल्सी से कटरा तक की जो व्यवस्था है जो आगे चलकर देश के भिन्न भिन्न हिस्सों से जुड़ेगी। इसे श्री शक्ति एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा।

मोदी ने कहा कि जम्मू के विकास को कभी कोई रूकावट नहीं आएगी। जब सुविधाएं बढ़ती हैं तो लोग भी उन्हें इस्तेमाल करेंगे। मेरा विश्वास है कि जम्मू की विकास यात्रा गौरवपूर्ण ढंग से बढ़ेगी। आने वाले 10 साल में कटरा बहुत जल्दी से विकास करेगा जैसे ही बुनियादी ढांचा बना, उसके अगल बगल में काम शुरू हो जाएगा। व्यापारियों में समझ है कि कैसे विकास किया जाए। ये सिर्फ एक रेलवे नहीं है, ये एक तरह से विकास की जननी बन जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी का जो सपना है उसे आगे बढ़ाना है, आगे तक बनिहाल जाने की व्यवस्था को आगे बढ़ाना है।

मोदी ने कहा कि एक तरह से केंद्र और राज्य की हाईवर्ड व्यवस्था पहली बार शुरू हो रही है। एक ही टिकट में रेल और बस की सुविधा शुरू होगी। लोग कटरा तक ट्रेन में आएगे और फिर उसी टिकट पर बस से बनिहाल जाएंगे। हिमालय के राज्यों में अलग विकास मॉडल की जरूरत है।

Related posts

UP में 19 IAS अफसरों का तबादला 

First Opinion News

Ncr Halchal टीम की तरफ से आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें

firstopinion

दिल्ली में 60 % तक बढ़ेंगे सर्कल रेट

firstopinion