National

हुंदै की बिक्री घटी

hyundai_i30_

 

दिल्ली,

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी बिक्री 14.9 फीसद की गिरावट के साथ 46,505 वाहन पर आ गयी.

पिछले साल इसी माह में कंपनी ने कुल 54,665 वाहन बेचे थे.

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.

फरवरी माह के दौरान कंपनी की घरेलू कार बिक्री भी 34,005 पर पहुंच गयी, जो पिछले साल इसी माह में 34,002 वाहन थी.

आलोच्य माह में कंपनी का निर्यात भी 39.5 फीसद घटकर 12,500 वाहन रह गया. पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 20,663 वाहनों का निर्यात किया था.

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ‘बिक्री एवं विपणन’ राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद कंपनी के वाहनों के बारे में लोगों की उत्सुकता बढ़ी है. फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 34,005 वाहन बेचे, जो पिछले माह की तुलना में दो फीसद अधिक है. कंपनी को अगले महीनों में भी यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है.’

Related posts

मंडी हाउस से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो हुई शुरू

firstopinion

आज से भारतीय हॉकी टीम की परीक्षा

firstopinion

IPL के पहले मैच शतकवीर बने रैना

firstopinion